About Us - हमारे बारे में
ज्ञान गंगा शिक्षक संगम के बारे में
ज्ञान गंगा शिक्षक संगम उत्तर प्रदेश के शिक्षकों का एक सामूहिक, साहित्यिक एवं सामाजिक मंच है। इस मंच का उद्देश्य शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण संरक्षण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
हमारा संकल्प:
"जीव बचेंगे, प्रकृति बचेगी; प्रकृति बचेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।"
हम क्या करते हैं?
1. शिक्षकों की लेखनी को एक मंच प्रदान करना
2. पर्यावरण, जीव-जंतु और जैव विविधता पर पुस्तकों का प्रकाशन
3. विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना
4. शैक्षिक नवाचार और सामाजिक सरोकारों पर कार्य करना
हमारी प्रमुख पहल -
'पर्यावरण संरक्षण का संकल्प', 'जीव संरक्षण : आज और कल'
ये पुस्तकें विभिन्न शिक्षक-लेखकों के लेखों का साझा संकलन है, जो प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है।
समन्वयक / संपादक
पूरन लाल चौधरी
ज्ञान गंगा शिक्षक संगम
जय हिंद, जय पर्यावरण!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें