जंगल का महत्व - अंशुल गुप्ता की प्रेरणादायक कविता | जीव संरक्षण: आज और कल पुस्तक समीक्षा
✍️ लेखक परिचय : अंशुल गुप्ता सहायक अध्यापक संविलियन विद्यालय डेराकरीमनगर, विकासखंड – राजपुर, जनपद – कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश। अंशुल गुप्ता शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय और समर्पित शिक्षक हैं। वे विद्यालयी शिक्षा के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। साहित्य, शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति विशेष रुचि रखने वाले अंशुल गुप्ता विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाया जा सकता है। इनकी लेखनी सामाजिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। साझा संकलन ‘जीव संरक्षण : आज और कल’ में इनकी सहभागिता प्रकृति, पर्यावरण तथा जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करती है। एक शिक्षक और साहित्यप्रेमी के रूप में अंशुल गुप्ता का प्रयास शिक्षा के साथ-साथ समाज में संवेदनशीलता...